मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News Get मनोरंजन News in Hindi, Find मनोरंजन Latest News on News18 Hindi

देश News in Hindi, देश Latest News, देश News Get देश News in Hindi, Find देश Latest News on News18 Hindi

  • 40kmph की रफ्तार से आंधी-तूफान, दिल्ली में 6 दिन का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक बारिश, IMD की चेतावनी
    by Deep Raj Deepak on 26 March 2026 at 10:49

    Weather News: दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले रही है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में तेज आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट जारी किया है. शाम के समय 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है. दिल्लीवासियों को 1 अप्रैल तक इसी तरह के बारिश वाले मौसम का सामना करना पड़ेगा. सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, केरल-गोवा में भीषण गर्मी और उमस सताएगी. आइए जानते हैं मौसम का पूरा हाल.

  • इलेक्शन कमीशन ने जब्त किए 400 करोड़ से ज्यादा, कैश और शराब की बरामदगी से हड़कंप!
    by Ravishankar Singh on 26 March 2026 at 10:47

    चुनाव आयोग ने 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 408.82 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त की है. इसमें 17.44 करोड़ नकद और 37.68 करोड़ की शराब शामिल है. आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए 5,173 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं.

  • Iran War: कौन सा देश अमेरिका में कितना निवेश कर रहा? ईरान-इजराइल जंग में शुरू हुआ 'इकोनॉमिक वॉर'?
    by Harshita Patel on 26 March 2026 at 10:44

    मध्य पूर्व की जंग अब सिर्फ हथियारों तक सीमित नहीं रह गई है. अब इसमें आर्थिक मोर्चा भी अहम होता जा रहा है. मेजर गौरव आर्य ने पूरा गणित समाझाया.उन्होने बताया कि ताजा चर्चाओं में दावा किया जा रहा है कि ईरान का निशाना सीधे तौर पर अमेरिका की अर्थव्यवस्था हो सकता है. खाड़ी देशों का अमेरिका में भारी निवेश है. यूएई, कतर और सऊदी अरब जैसे देश ट्रिलियन डॉलर स्तर पर निवेश कर रहे हैं. ऐसे में अगर ये देश जंग से प्रभावित होते हैं, तो इसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है. जंग के कारण इन देशों का टूरिज्म, एयरलाइन और तेल कारोबार प्रभावित हो रहा है. अगर कमाई घटती है, तो निवेश भी कम हो सकता है. विश्लेषकों का मानना है कि यही 'इकोनॉमिक वॉर”' का हिस्सा है. यानी सीधे युद्ध के बजाय आर्थिक दबाव बनाकर असर डालना. कुल मिलाकर साफ है कि यह जंग अब कई स्तरों पर लड़ी जा रही है. इसका असर सिर्फ मध्य पूर्व ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.

  • पश्चिम एशिया में हालत खराब, तो PM मोदी सभी राज्यों के CM से करेंगे बात
    by Rakesh Ranjan Kumar on 26 March 2026 at 10:41

    पश्चिम एशिया में तनाव को देखते हुए पीएम मोदी सभी राज्यों की सीएम से बात करेंगे, जिसमें वह इस बात की समीक्षा करेंगे कि राज्य अपने स्तर पर क्या तैयारी कर रहे हैं.

  • धोनी के हाथ लगाते ही 1000 करोड़ तक पहुंचने वाली है ये कंपनी, 10 साल से है साथ, जेड ब्‍लैक नाम से बेचती है सामान
    by Pramod Kumar Tiwari on 26 March 2026 at 10:41

    MS Dhoni Business Compaign : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले 10 साल से एक ही कंपनी के साथ जुड़कर उसके अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. अब आईपीएल से ठीक पहले एक बार फिर कंपनी ने धोनी के नाम के भरोसे पर कारोबार बढ़ाने की रणनीति बनाई है.

महाराष्ट्र | दैनिक भास्कर Maharashtra News in Hindi (महाराष्ट्र समाचार) - Read latest Maharashtra Hindi news (महाराष्ट्र न्यूज़), Maharashtra local news in Hindi, Maharashtra breaking news updates, Maharashtra headlines with Hindi News Paper exclusively from Dainik Bhaskar.

  • महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा:विपक्ष का आरोपी से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप, दावा- अनुष्ठान में तीसरी उंगली काटी
    on 20 March 2026 at 19:07

    महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार देर रात इस्तीफा दे दिया। विपक्ष ने चाकणकर पर आरोपी खरात से संबंध के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा था। शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने दावा किया है कि खरात के प्रभाव में आकर चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए अपनी अनामिका या तीसरी उंगली काट ली थी। अंधारे ने ऐसी तस्वीरें भी दिखाईं जिनमें चाकणकर की तीसरी उंगली पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को खरात (67) को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर चुका है। चाकणकर ने SIT बनाने की मांग की थी इससे पहले, चाकणकर ने पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि खरात के खिलाफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया जाए। SIT को रेप और यौन शोषण के आरोपों की जांच के आदेश देने की मांग की गई थी। लेकिन विपक्ष ने आरोप लगाया कि चाकणकर के खरात के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इसलिए चाकणकर को तत्काल पद से ह्टाया जाए। सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया कि खरात आध्यात्मिक अनुष्ठानों की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के मामलों में भी शामिल था। पीड़ित का आरोप- भविष्यवाणियों से डराता, धमकी देता था FIR दर्ज कराने वाली एक महिला का आरोप है ज्योतिषी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके स्थित अपने ऑफिस में बुलाता था। FIR के अनुसार, ज्योतिषी महिला से कहता था कि उसकी भविष्यवाणी के अनुसार उसके पति की जान को खतरा है। इसके बाद वह महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला को अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों के जरिए डराता भी था। खरात के राजनीतिक संबंध दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैले खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से ऑफिस चलाता था। आरोप है कि वहां असल में आपराधिक गतिविधियां होती थीं। उसने खुद को समाज में एक शक्तिशाली और सिद्ध ज्योतिषी के रूप में स्थापित कर लिया था। कहा जाता है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता तक फैले हुए थे। पुलिस ने आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार किया नासिक पुलिस ने बुधवार को खरात की गिरफ्तारी के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रात के अंधेरे में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। इसी बहाने टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान खरात के फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए। मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं।

  • भास्कर अपडेट्स:राज्यसभा में क्रॉस-वोटिंग करने वाले 6 विधायकों ने बीजू जनता दल ने पार्टी से निकाला
    on 20 March 2026 at 18:45

    बीजू जनता दल ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले अपने 6 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। निलंबित किए गए विधायकों में चक्रामणि कन्हार (बालिगुड़ा), नबा किशोर मलिक (जयदेव), सौविक बिस्वाल (चौद्वार-कटक), सुभासिनी जेना (बस्ता), रमाकांत भोई (तिरतोल) और देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी) के नाम शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… नवरात्री के कारण भीड़ बढ़ने पर वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अबतक 39 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन माता वैष्णो देवी की यात्रा शनिवार को अस्थाई रूप से रोकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक नवरात्री के कारण भीड़ बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। अबतक 39 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इंडियन नेवी को आधुनिक युद्धपोत तारागिरी मिलेगा, 3 अप्रैल को होगा कमीशन इंडियन नेवी 3 अप्रैल को नए स्टेल्थ फ्रिगेट (आधुनिक युद्धपोत) तारागिरी को कमीशन करने जा रही है। यह समारोह विशाखापत्तनम में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। तारागिरी प्रोजेक्ट 17A के तहत बनने वाला चौथा उन्नत युद्धपोत है, जिसका वजन लगभग 6,670 टन है। यह सिर्फ एक जहाज नहीं बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल और भारत के स्वदेशी शिपयार्ड की आधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता का शानदार उदाहरण है। यह स्टेल्थ तकनीक से लैस है, जिससे दुश्मनों के रडार से बचना आसान होता है और यह भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ाएगा। हैदराबाद में एमबीबीएस युवती ने सुसाइड किया, परिवार से बिल्ली पालने पर विवाद हुआ था तेलंगाना के हैदराबाद में बिल्ली पालने को लेकर माता-पिता से हुए विवाद में 23 साल की एमबीबीएस डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना अलवाल इलाके की है। लड़की ने हाल ही में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी। तीन महीने पहले ही उसने बिल्ली पाली थी। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को भी मीरपेट इलाके में 20 साल की लड़की ने पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर सुसाइड कर लिया था। आंध्र प्रदेश के विजयनगर में प्राइवेट बस का टायर फटा, आग लगी; सभी यात्री सुरक्षित आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में, रामाभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास एक निजी बस का पिछला टायर फटने से उसमें आग लग गई। भुवनेश्वर से मलकानगिरी जा रही 'ओडिशा ट्रैवल्स' की बस को ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रोक दिया। घटना के समय बस में कुल 37 यात्री सवार थे। बोब्बिली ग्रामीण थाने के CI श्रीनिवास ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। तुगलक रोड थाने में उनकी तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने मंत्री को जान से मारने की धमकी दी और एमपी 5 जैसी बंदूकों का जिक्र किया। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने यह भी पूछा कि क्या मंत्री ने उन्हें भेजे गए कुछ दस्तावेज देखे और फोन कॉल काटने से पहले कई बार धमकी दी। बाद में उसी नंबर से आए संदेशों में मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के विवरण पर धमकियां लिखी हुई थीं। बेंगलुरु में शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या बेंगलुरु में 34 साल की एक शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी उसका पीछा कर रहा था और महिला के बार-बार मना करने के बावजूद उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित, फिरदौस बानो, गंगोंडनहल्ली की रहने वाली थी और घरों में काम करती थी। आरोपी की पहचान हाफिज के रूप में हुई है, जो एक मैकेनिक है। यह वारदात 19 मार्च की दोपहर को हुई थी। पुलिस के मुताबिक बानो काम से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने गंगोंडनहल्ली इलाके में एक स्कूल के पीछे उसे रोक लिया और उस पर कई बार चाकू से वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तमिलनाडु के सेलम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत तमिलनाडु के सेलम में अरियानूर गांव के पास एक TNSTC बस की अन्य वाहनों से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी। सेलम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर अरियानूर के पास उथमासोलपुरम में बस चालक ने कंट्रोल खो दिया, इससे बस सड़क से उतर गई। बस एक पेट्रोल पंप में घुसने से पहले, सामने से आ रहे दोपहिया वाहन और लगभग दस लोगों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन (ऑटो) से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो लोडिंग ऑटो में सवार होकर एक समारोह से लौट रहे थे। पीड़ितों में एक पांच साल की बच्ची और 11 महीने का बच्चा भी शामिल है। एक महिला और उसका बेटा, जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से आठ साल के बच्चे की जान चली गई। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को साइट के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह घटना गुरुवार रात को अंबेडकर नगर के छगन पटेल चाल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा, जिसका नाम दिव्यांश राजेश मौर्य था, उस समय गड्ढे में गिरी अपनी गेंद निकालने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मौर्य को बाहर निकाला। उसे कांदिवली में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्र डूबे, तीन के शव मिले आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले की गोदावरी नदी में इंजीनियरिंग के पांच छात्र डूब गए, जबकि दो अन्य बच गए। पुलिस ने बताया कि तीन छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो छात्रों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी इंजीनियरिंग छात्र गुंटूर जिले के अमरावती स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के थे और वे नहाने के लिए नदी में उतरे थे।

  • भागवत बोले- युद्ध स्वार्थ और वर्चस्व की चाहत का नतीजा:दुनिया के कई देशों को भरोसा- ईरान-इजराइल जंग भारत ही खत्म करा सकता है
    on 20 March 2026 at 07:05

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की असली वजह स्वार्थ और वर्चस्व की चाहत है। स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म को मानने से ही हासिल की जा सकती है। भागवत नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- पिछले 2,000 साल से दुनिया ने संघर्षों को सुलझाने के लिए कई प्रयोग किए हैं, लेकिन उन्हें बहुत कम सफलता मिली है। RSS चीफ ने यह भी कहा कि भारत का स्वभाव ही ऐसा है जो सद्भाव में विश्वास रखता है। यही कारण है कि पूरी दुनिया से यह आवाज उठ रही है कि भारत ही ईरान-इजराइल युद्ध को खत्म करने में मदद कर सकता है। भागवत बोले कि भारत के लोग मानवता के नियम पर चलते हैं, जबकि बाकी दुनिया जंगल का कानून मानती है। लड़खड़ाती हुई दुनिया को धर्म की नींव देकर उसमें संतुलन बहाल करना हमारा ही काम है। भागवत के बयान की 3 बड़ी बातें… 19 मार्च: भागवत ने RSS को 86 संभागों में बांटने की बात कही, लेकिन तरीका नहीं बदलेगा नागपुर में एक मराठी अखबार के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भागवत ने बताया कि स्वयंसेवकों को मजबूत बनाने और काम बेहतर करने के लिए संगठन में बदलाव किए गए हैं। भागवत ने कहा कि RSS का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं, इसलिए अब काम को अलग-अलग हिस्सों में बांटने विकेंद्रीकरण की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले RSS में 46 प्रांत थे, अब इन्हें बढ़ाकर छोटी-छोटी इकाईयों यानी 86 संभागों में बांटा जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर काम आसानी और अच्छे तरीके से हो सके। भागवत कहा कि संघ के काम करने का तरीका नहीं बदलेगा। दोस्ती बनाकर और अच्छे उदाहरण देकर समाज में बदलाव लाना ही संघ का मुख्य तरीका है, और यह आगे भी चलता रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… भागवत के पिछले 3 बड़े बयान… 8 फरवरी: मुंबई में कहा- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि संघ उनसे पद छोड़ने को कहेगा, तो वे तुरंत ऐसा करेंगे। आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा की बात कही जाती है। RSS प्रमुख ने कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। वही सरसंघचालक (RSS प्रमुख) बनता है। पूरी खबर पढ़ें… 7 फरवरी: संघ प्रमुख बोले- भारत में रहने वाले सभी हिंदू 7 फरवरी को मुंबई में हुए संघ के कार्यक्रम में एक्टर सलमान खान शामिल हुए थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में हिंदू ही है और कोई है ही नहीं। किसी खास रस्म या प्रार्थना से जुड़े धर्म को नहीं दिखाता है, न ही यह किसी खास समुदाय का नाम है। RSS किसी के खिलाफ नहीं है और न ही उसे सत्ता या पावर की इच्छा है। संघ राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं है, हालांकि संघ के कुछ लोग राजनीति में सक्रिय हैं। भागवत ने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि नरेंद्र भाई आरएसएस के प्रधानमंत्री है। उनकी पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी अलग है। उसमें बहुत स्वयंसेवक है, लेकिन संघ की नहीं। संघ के स्वयंसेवक उसमें हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2 फरवरी: अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या की पहचान करना सरकार की जिम्मेदारी RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हैदराबाद में कहा कि अवैध रूप से भारत में घुसने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर भेजना सरकार की जिम्मेदारी है। नागरिक इस तरह के मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रणय-राधिका रॉय के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर रद्द किया, विदेश यात्रा पर रोक को बताया गलत
    on 19 March 2026 at 18:42

    दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूज चैनल एनडीटीवी के फाउंडर्स प्रणय रॉय और राधिका रॉय के खिलाफ जारी लुक-आउट सर्कुलर (LOC) रद्द कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि बिना ठोस कारण के किसी की विदेश यात्रा पर लंबे समय तक रोक नहीं लगाई जा सकती, क्योंकि यह अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है। कोर्ट ने यह भी माना कि कई सालों से जांच लंबित होने के बावजूद दोनों ने जांच में सहयोग किया है और उनके खिलाफ न तो चार्जशीट दाखिल हुई है और न ही कोई गैर-सहयोग का आरोप है। ऐसे में सिर्फ अंदेशे के आधार पर LOC जारी रखना सही नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… PACL घोटाले में ED ने ₹5046 करोड़ की 126 संपत्तियां अटैच कीं, कंपनी ने ₹48000 करोड़ से ज्यादा की ठगी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PACL लिमिटेड से जुड़े बड़े निवेश घोटाले में पंजाब और दिल्ली में 5046.91 करोड़ रुपए की 126 अचल संपत्तियां अटैच की हैं। एजेंसी के मुताबिक ये प्रॉपर्टी निवेशकों के पैसे से खरीदी गई थीं। अब तक ED कुल 22,656.91 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। जांच में सामने आया कि कंपनी ने खेती की जमीन के नाम पर देशभर के लाखों लोगों से 48,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की। निवेशकों को झूठे दस्तावेजों पर साइन करवाए गए, लेकिन ज्यादातर मामलों में जमीन नहीं दी गई। इस मामले में CBI और ED की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी UNI का दफ्तर सील किया, पुलिस पर कर्मचारियों से बदसलूकी के आरोप देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के दफ्तर को सील किए जाने के बाद प्रेस की आजादी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें जबरन ऑफिस से बाहर निकाला गया, कई लोगों को अपना सामान तक लेने नहीं दिया गया। महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी किए जाने है। कर्मचारियों का कहना है कुछ पुलिसकर्मी नशे में थे। दो वकीलों और कुछ पुलिसकर्मियों पर लोगों के साथ अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगे हैं। यह घटनाक्रम सामने आने के बाद मीडिया संगठनों और नागरिक समूहों में चिंता बढ़ गई है, और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। NCERT क्लास 8 की किताब में विवादित ज्यूडिशियरी चैप्टर बदलेगा; केंद्र ने बनाई 3 सदस्यीय कमेटी केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NCERT की क्लास 8 की किताब में न्यायपालिका से जुड़े चैप्टर को दोबारा लिखने के लिए 3 सदस्यों की स्पेशल कमेटी बनाई गई है। इसमें पूर्व अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल, सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज इंदु मल्होत्रा और जस्टिस अनिरुद्ध बोस शामिल हैं। यह कदम उस विवाद के बाद उठाया गया, जिसमें किताब के एक हिस्से में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद NCERT ने गलती स्वीकार करते हुए उस चैप्टर को हटा लिया था। कोर्ट ने पहले किताब की बिक्री पर रोक लगाई थी और संबंधित अधिकारियों से जवाब भी मांगा था। अब केंद्र की तरफ से समिति गठन का आश्वासन मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चल रही स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) कार्यवाही को खत्म कर दिया है। कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल की लिफ्ट में फंसने से व्यक्ति की मौत कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से एक 40 साल के व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। व्यक्ति की नाक और मुंह से खून बह रहा था। मृतक अरूप बंद्योपाध्याय दमदम इलाके के रहने वाले थे। उनके परिवार ने दावा किया कि बंद्योपाध्याय अपने चार साल के बेटे का इलाज कराने के लिए आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गए थे। वे सुबह करीब 5 बजे हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े थे। आरोप है कि लिफ्ट ऊपर जाने की बजाय अचानक झटका लगने के बाद बेसमेंट में चली गई। घटना के समय वहां कोई लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद लिफ्ट खुली और तीनों को बाहर निकाला गया। हालांकि, बंद्योपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनका बेटा और पत्नी सेफ हैं। हॉस्पिटल की तरफ से मौत का सटीक कारण नहीं बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने यह भी दावा किया कि उस समय लिफ्ट में कोई ऑपरेटर (लिफ्टमैन) मौजूद नहीं था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लिफ्ट ऑपरेटर और वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। पुलिस ने कहा- हम मामले की जांच कर रहे हैं। पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि 8 अगस्त 2024 की रात इसी अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना हुई थी। इसके कारण अस्पताल काफी विवादों में रहा था। DGCA की भारतीय एयरलाइन्स को सलाह- 11 खाड़ी देशों के एयर स्पेस में जाने से बचें DGCA ने सभी भारतीय एयर ऑपरेटरों से कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को देखते हुए, वे बहरीन, ईरान, इराक, इज़राइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, UAE और सऊदी अरब के ऊपर के प्रभावित हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से बचें। इससे पहले, नागरिक उड्डयन नियामक ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच एयर इंडिया को उड़ान ड्यूटी नियमों में अस्थायी छूट दी थी। मिजोरम में ₹23 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त मिजोरम के चम्फाई में ₹23 करोड़ की ड्रग्स जब्त हुई। असम पुलिस के मुताबिक बरामद ड्रग्स में मेथामफेटामाइन टैबलेट थी, जिनका वजन 7.9 किलो है। गुप्त सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और असम पुलिस ने मिलकर यह एक्शन लिया। दिल्ली में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, एक घायल दिल्ली के कापसहेड़ा में मजदूर राजकुमार (45) की करंट से मौत हो गई। उसका साथी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि दोनों हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आ गए थे। दोनों यहां पर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। कर्नाटक के चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में वेटेरिनरी डॉक्टर की मौत कर्नाटक के शिवमोग्गा में चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में एक वेटेरिनरी डॉक्टर की मौत हो गई। हादसा तवरेकोप्पा लायन एंड सफारी में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11.30 बजे एक जंगली जानवर का इलाज करते समय दरियाई घोड़े ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दिल्ली में बाइक सवारों ने दुकान के अंदर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की, 3 घायल दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार शाम को एक घर से लगी दुकान के अंदर तीन हमलावरों ने गोलीबारी की। इसमें 30 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में उस व्यक्ति के पिता और आठ साल का एक लड़का भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस हमले के पीछे गैंगवार का शक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब 5:26 बजे दो PCR कॉल आए, जिनमें हरेवाली गांव में गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी गई थी। कॉल करने वालों ने बताया कि बाइक पर आए तीन लोगों ने उनके परिवार के सदस्य रवि भारद्वाज पर गोली चलाई थी, और वे उसे पूठ खुर्द के एक अस्पताल ले जा रहे थे। वकील पर हुए हमले के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में काम बंद करने का आह्वान दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों के संगठन ने शुक्रवार को काम बंद करने का आह्वान किया है। वे गाजीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक वकील पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस की कथित निष्क्रियता के विरोध में काम बंद करेंगे। संगठन ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों को कोर्ट परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुवार को अपनी कार्यकारी समिति की बैठक करने के बाद, शाहदरा बार एसोसिएशन (SBA) ने एक नोटिस जारी किया और विरोध के प्रतीक के रूप में शुक्रवार को काम बंद करने का आह्वान किया। नोटिस में कहा किया गया है कि संजीव चौधरी नामक एक वकील पर गाजीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में बेरहमी से हमला किया गया और उन्हें लूट लिया गया। एक FIR दर्ज की गई है, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आग लगने के एलर्ट के बाद एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-मुंबई फ्लाइट मदीना डायवर्ट की गई गुरुवार दोपहर मुंबई जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को सऊदी अरब के मदीना डायवर्ट कर दिया गया। कॉकपिट में विमान के पिछले हिस्से में मौजूद कार्गो में आग लगने का संकेत मिला था, जो बाद में गलत निकला। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई और वह मुंबई के लिए रवाना हो गया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, न्यूयॉर्क (JFK) से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ़्लाइट AI116 को कॉकपिट में विमान के पिछले हिस्से में मौजूद कार्गो में आग लगने के संकेत के बाद सऊदी अरब के मदीना डायवर्ट कर दिया गया। बोइंग 777 विमान ने मदीना में प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की। बयान में कहा गया, विमान बिना किसी घटना के सुरक्षित रूप से उतर गया। लैंडिंग के बाद विमान की जांच करने पर यह पुष्टि हुई कि आग लगने का संकेत गलत था। अकासा के विमान पर बिजली गिरने से फुकेट बेंगलुरु फ्लाइट चेन्नई डायवर्ट बुधवार को फुकेट से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की एक फ़्लाइट को खराब मौसम के कारण चेन्नई डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान विमान पर बिजली गिर गई। एयरलाइन ने यात्रियों को यात्रा जारी रखने के लिए होटल में ठहरने या परिवहन के विकल्प दिए हैं। बयान में कहा गया, एहतियात के तौर पर, विमान की सामान्य इंजीनियरिंग जांच की जा रही है। अकासा एयर में, हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अकासा एयर की फ्लाइट QP 624 चेन्नई में सुरक्षित उतर गई। विमानन क्षेत्र में बिजली गिरना एक जानी-मानी और संभाली जा सकने वाली घटना है, और विमानों को इस तरह से डिजाइन और प्रमाणित किया जाता है कि वे इसे सुरक्षित रूप से झेल सकें। यूक्रेन ने भारत में गिरफ्तार अपने 6 नागरिकों से मिलने की इजाजत मांगी भारत ने गुरुवार को कहा कि उसे यूक्रेन से 6 यूक्रेनी नागरिकों से मिलने की इजाजत के लिए एक अनुरोध मिला है। इन नागरिकों को मिजोरम में अवैध रूप से घुसने और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन यूक्रेनी नागरिकों और एक अमेरिकी नागरिक को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 27 मार्च तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, यह एक कानूनी मामला है, संबंधित सरकारी एजेंसियां ​​फिलहाल इसकी जांच कर रही हैं। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर महाराष्ट्र के पनवेल में खोपोली के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पनवेल तालुका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन घाडगे के अनुसार, यह दुर्घटना गुड़ी पड़वा के दिन, खालापुर से मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे से मुंबई की ओर जा रही एक पोलो कार बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी, तभी खोपोली इलाके में ड्राइवर का अचानक गाड़ी से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार कई बार पलट गई, जिससे यह भयानक दुर्घटना हो गई।

  • नासिक में महिला से रेप-ब्लैकमेलिंग के आरोप में ज्योतिषी गिरफ्तार:पेन ड्राइव में 58 आपत्तिजनक वीडियो मिले; ऑफिस में हिडन CCTV कैमरे लगा रखे थे
    on 19 March 2026 at 14:12

    महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात (67) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर चुका है। FIR के अनुसार, खरात खुद को कैप्टन कहता था क्योंकि वह रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह महिलाओं को उनकी समस्याएं हल करने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था। वहां पहुंचने के बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर सम्मोहित करता था। वह महिलाओं को डराकर खासकर उनके पति की मौत की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र के डर का हवाला देकर रेप करता था। जांच में यह भी सामने आया कि खरात ने अपने ऑफिस में हिडन CCTV कैमरे लगा रखे थे। पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कही जा रही है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। महिला का आरोप- भविष्यवाणियों से डराता, धमकी देता था FIR दर्ज कराने वाली एक महिला का आरोप है ज्योतिषी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके स्थित अपने ऑफिस में बुलाता था। FIR के अनुसार, ज्योतिषी महिला से कहता था कि उसकी भविष्यवाणी के अनुसार उसके पति की जान को खतरा है। इसके बाद वह महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला को अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों के जरिए डराता भी था। खरात के राजनीतिक संबंध दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैले खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से ऑफिस चलाता था। आरोप है कि वहां असल में आपराधिक गतिविधियां होती थीं। उसने खुद को समाज में एक शक्तिशाली और सिद्ध ज्योतिषी के रूप में स्थापित कर लिया था। कहा जाता है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता तक फैले हुए थे। बताया गया कि अतीत में कई राजनेता और चर्चित लोग इस ज्योतिषी से मिलने आते रहे हैं। उसे कई नेताओं, सेलिब्रिटीज और उद्योगपतियों का आध्यात्मिक मार्गदर्शक माना जाता था। नवंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगी राधाकृष्ण विखे पाटिल और दीपक केसरकर के साथ खरात से मिरगांव मंदिर में मिले थे। पुलिस ने आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार किया नासिक पुलिस ने बुधवार को खरात की गिरफ्तारी के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रात के अंधेरे में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। इसी बहाने टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान खरात के फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए। मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं। ------------------------------ ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार:धनवर्षा के नाम पर जहर मिले लड्डू खिलाए; UP-राजस्थान में पहले भी 2 मर्डर केस दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 8 फरवरी को धनवर्षा (अचानक धन लाभ) का लालच देकर तीन लोगों की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने तीन लोगों को जहर मिले लड्डू खिलाए और नकदी लेकर फरार हो गया था। आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है और लोनी और फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र का सेंटर चलाता था। पूरी खबर पढ़ें…

CNN.com - RSS Channel - App International Edition CNN.com delivers up-to-the-minute news and information on the latest top stories, weather, entertainment, politics and more.

Scroll to Top