मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News Get मनोरंजन News in Hindi, Find मनोरंजन Latest News on News18 Hindi
- जवान बेटे को खोने का गम, जब जगजीत सिंह ने गजल में पिरोया, हर किसी की आंखें हो गई थीं नमby Abhishek Nagar on 7 February 2026 at 22:31
गजल सम्राट जगजीत सिंह का जीवन-सफर त्रासदी से कम नहीं है जिसे उन्होंने अंत तक जीया. उन्होंने गजल को महलों से निकालकर आम आदमी तक पहुंचाया और अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ संगीत की सबसे सफल जोड़ी बनाई. साल 1990 में इकलौते जवान बेटे की मौत ने उन्हें तोड़ दिया, जिससे उपजी पीड़ा 'चिट्ठी ना कोई संदेश' जैसे गीतों में साफ झलकती है. जगजीत सिंह ने गालिब और मीर की शायरी को मखमली आवाज देकर अमर कर दिया.
- आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान खान, मोहन भागवनत ने की तारीफ- 'कॉलेज के छात्र उनकी कॉपी करते हैं'by Ramesh Kumar on 7 February 2026 at 18:32
सलमान खान आरएसएस के मुंबई व्याकरणमाला कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में मोहन भागवत ने सलमान खान की पॉपुलैरिटी की चर्चा भी की. सलमान के साथ-साथ हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लो और सुभाष घई समेत कई कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए. आरएसएस ने संघ की यात्रा के 100 साल पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया.
- कोर्ट ने खारिज की हुसैन शेख की बेटी की याचिका, 'ओ रोमियो' पर लगाया था पिता इमेज खराब करने का आरोपby Ramesh Kumar on 7 February 2026 at 18:20
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज पर रोक की याचिका खारिज कर दिया गया है. बॉम्बे सिविल कोर्ट में यह याचिका दिवंगत हुसैन शेख की बेटी ने दायर की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म में उनके पिता की इमेज को खराब किया गया है. याचिका खारिज होने के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.
- उदित नारायण-अल्का याग्निक का वो रोमांटिक गाना, जिसमें शाहरुख 1 हीरोइन से करते हैं रोमांस, दूसरी से छुड़ाते हैं पीछाby Ramesh Kumar on 7 February 2026 at 18:06
उदित नारायण और अल्का याग्निक ने साथ में कई एवरग्रीन गाने गाए हैं. उनमें एक गाना 'मेरे महबूब मेरे सनम' भी है. साल 1998 में आई फिल्म 'डुप्लीकेट' के इस 6 मिनट 03 सेकेंड के गाने में शाहरुख खान के दो हीरोइन प्यार करते हुए नजर आती हैं. ये दोनों हीरोइन सोनाली बेंद्रे और जूही चावला हैं. इस सदाबहार गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और म्युजिक अनू मलिक ने दिया है.
- नेहा मलिक से ठगी करने वाला गैंग बेनकाब, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान, मास्टरमाइंड की तलाश जारीby Abhishek Nagar on 7 February 2026 at 18:01
टीवी एक्ट्रेस नेहा मलिक के साथ 'पैकर्स एंड मूवर्स' के नाम पर हुई लाखों की ठगी का खुलासा किया है. ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए जुड़ी एक फर्जी कंपनी ने एक्ट्रेस का कीमती सामान शिफ्ट करने के बहाने हड़प लिया था और बिल की रकम दोगुनी कर दी थी. पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से साकीनाका के एक सीक्रेट गोदाम से सारा सामान बरामद कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया.
देश News in Hindi, देश Latest News, देश News Get देश News in Hindi, Find देश Latest News on News18 Hindi
- कर्नाटक कांग्रेस में घमासान: सिद्धारमैया vs शिवकुमार खेमे की जंग में बेटे की एंट्री, CM कुर्सी पर सियासी खींचतानby Rakesh Ranjan Kumar on 7 February 2026 at 22:05
Siddaramaiah vs DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस में बसवराज वी. शिवगंगा और यतींद्र सिद्धारमैया के बयानों से अंदरूनी कलह तेज हो गई है, जिससे डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खेमे में तनाव बढ़ने की आशंका है. बसवराज ने यतींद्र सिद्धारमैया पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि जब उनके पास वोट ही नहीं है तो उनके बयानों पर क्यों ध्यान देते हैं?
- साम्या का सपना हुआ सच, जब गुजरात के CM बन गए दादा, निभाया मासूम बच्ची से किया वादा; वीडियो छू लेगी आपका दिलby Rakesh Ranjan Kumar on 7 February 2026 at 21:36
Gujarat CM Bhupendra Patel: साम्या प्रजापति ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिलने के बाद कहा, 'मैंने दादा से कहा था कि आप हमसे मिलने आएंगे... दादा ने अपना वादा याद रखा, और आज मेरा सपना और मेरे स्कूल का सपना पूरा हो गया.' उसने मुख्यमंत्री के सामने एक श्लोक भी सुनाया. पटेल ने उसे कहा, 'अच्छी तरह पढ़ो, बड़े होकर कलेक्टर बनो. फिर मुझसे मिलने आना.'
- आप कौन हैं मुझसे सवाल करने वाली? गुजरात में महिला टीचर के साथ छात्र ने की शर्मनाक हरकत, CCTV फुटेज वायरलby Rakesh Ranjan Kumar on 7 February 2026 at 20:25
Gujarat School Viral Video: पुलिस ने बताया कि छात्र ने टीचर को गाल पर थप्पड़ मारा, उन्हें धक्का दिया और क्लासरूम से भाग गया. पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो के वायरल होने के बाद 3 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई. आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
- किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, अमेरिका से ट्रेड डील भारत के लिए अहम पड़ाव: बीजेपी का कांग्रेस पर हमलाby Rakesh Ranjan Kumar on 7 February 2026 at 18:22
India US Trade Deal: सुधांशु त्रिवेदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ट्रेड डील में किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों की रक्षा की है. उन्होंने इसे देश के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि भारतीय उद्यमियों को वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा.
- जब केन्या में मोहन भागवत को लगानी पड़ी धोती बांधने की क्लास, RSS के 100 साल पूरे होने पर सुनाया वो किस्साby Sandeep Gupta on 7 February 2026 at 18:01
Mohan Bhagwat Speech: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने केन्या का किस्सा साझा करते हुए बताया कि वहां के छात्रों को उन्होंने स्वयं तीन क्लास लेकर धोती बांधना सिखाया. उन्होंने मणिपुर की वेशभूषा और भारतीय महापुरुषों के चित्रों को घरों में लगाने पर जोर दिया. भागवत के अनुसार भाषा, भूषा, भजन, भवन और भोजन ही हमारी असली पहचान हैं. उन्होंने युवाओं से विदेशी चकाचौंध के बजाय चित्तौड़गढ़ और रायगढ़ जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने का आह्वान किया.
महाराष्ट्र | दैनिक भास्कर Maharashtra News in Hindi (महाराष्ट्र समाचार) - Read latest Maharashtra Hindi news (महाराष्ट्र न्यूज़), Maharashtra local news in Hindi, Maharashtra breaking news updates, Maharashtra headlines with Hindi News Paper exclusively from Dainik Bhaskar.
- भाजपा की रितु तावड़े BMC महापौर पद की उम्मीदवार:शिंदे गुट ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर के लिए चुना, चुनाव 11 फरवरी कोon 7 February 2026 at 07:03
मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए BJP और शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP की रितु तवाड़े ने शनिवार को महापौर पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। तवाड़े और घाड़ी ने नगर निगम सचिवालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। मेयर का चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा। संभावना है कि शिवसेना ठाकरे गुट भी मेयर पद के लिए उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। BJP नेता अमित साटम ने रितु तवाड़े का नाम घोषित किया। तवाड़े वार्ड 132 की पार्षद हैं। रितु तवाड़े 8वीं महिला मेयर हो सकती हैं… BMC में शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं रितु पहली बार 2012 में वार्ड संख्या 127 से पार्षद चुनी गई थीं। 2017 में घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से पार्षद बनी थीं। वे पहले मुंबई नगर निगम की शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। शिवसेना 15 महीने पर बदलेगी डिप्टी मेयर शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने कहा कि घाड़ी अगले 15 महीने तक डिप्टी मेयर के रूप में काम करेंगे। घाड़ी पहले शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ कॉरपोरेटर थे। बाद में उन्होंने एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना जॉइन की। शिवसेना ने डिप्टी मेयर का पद चार हिस्सों में बांटकर चार अलग-अलग पारष्दों को मौका देने का फैसला किया है। यह कदम पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने और वरिष्ठ नेताओं को मौका देने के लिए लिया गया है। बेजेपी सबसे बड़ी पार्टी 227 सदस्यीय BMC चुनाव में BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी को कुल 11,79,273 वोट (21.58%) मिले थे। BJP के सभी विजेता उम्मीदवारों का कुल वोट शेयर 45.22% रहा। उसके गठबंधन साथी शिवसेना (शिंदे गुट) ने 29 सीटें जीतीं। मेयर के पास क्या-क्या पावर होती है बीएमसी में मेयर और कमिश्नर दो पद सबसे बड़े होते हैं। मेयर नगर निगम की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। शहर का औपचारिक प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रस्तावों और बहसों पर चर्चा करते हैं। मतलब मेयर का काम ज्यादातर औपचारिक और प्रतिनिधित्व तक सीमित होता है। जबकि असली प्रशासनिक और कार्यकारी जिम्मेदारी कमिश्नर के पास होती है। कमिश्नर शहर का रोजमर्रा प्रशासन चलाते हैं। बजट, शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और कर्मचारियों का कंट्रोल उनके हाथ में होता है। कमिश्नर आम तौर पर IAS अधिकारी होते हैं। BMC चुनाव क्यों है खास 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने (1997-2017) तक राज किया था। तब BJP उसकी सहयोगी थी। मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है। -------------- ये खबर भी पढ़ें…. 30 साल बाद मुंबई में ठाकरे परिवार सत्ता से बाहर:पहली बार बीजेपी का मेयर बन सकता है; 4 साल से चुनाव न होने से पद खाली मुंबई के इतिहास में पहली बार भाजपा का मेयर हो सकता है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव रिजल्ट में भाजपा गठबंधन ने कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें से भाजपा ने 89, शिवसेना (शिंदे) ने 29 सीटें जीतीं। पूरी खबर पढ़ें…
- महाराष्ट्र की 12 जिला पंचायतों में वोटिंग:डिप्टी CM सुनेत्रा ने बारामती में वोट डाला, अजित पवार की मौत के बाद टल गए थे चुनावon 7 February 2026 at 05:15
महाराष्ट्र के 12 जिलों में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। 9 फरवरी को काउंटिंग होगी। इस चुनाव में 7,438 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। आज सुबह बारामती में उपमुख्यमंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने अपना डाला। यह चुनाव पहले 5 फरवरी को होने थे, लेकिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लने क्रैश में मौत के बाद घोषित तीन दिन का राजकीय शोक के रखा गया था। जिस कारण मतदान टाल दिया गया था। आज रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में मतदान हो रहा है। अब समझिए चुनाव का गणित… जिला परिषद चुनाव पंचायत समिति चुनाव 25 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल मतदाताओं में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक पुरुष, 1 करोड़ 1 लाख से अधिक महिलाएं और 468 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 25,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1.28 लाख कर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी इससे पहले 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा और उसके गठबंधन वाली पार्टियों यानी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की थी। BJP ने 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों में से 1425 सीटों पर जीत हासिल की थी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हुआ था 28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया था। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई थी। पवार पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें… --------------- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट:मेयर के लिए भाजपा को 25 पार्षद चाहिए; कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे शिंदे-अजित महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट के एक दिन बाद शिवसेना (शिंदे) ने सभी 29 पार्षदों को ताज होटल शिफ्ट कर दिया। शिवसेना (शिंदे) के इस फैसले को मुंबई के मेयर पद से जोड़कर देखा जा रहा है। 227 पार्षदों वाली बीएमसी में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत का आंकड़ा 114 है। भाजपा को मेयर बनाने के लिए 25 पार्षदों की जरूरत होगी। पूरी खबर पढ़ें…
- 17 लोगों का DNA टेस्ट, उनमें पिता ही रेपिस्ट निकला:मुंबई में मूक-बधिर युवती से रेप मामले में खुलासा; पांच महीने की प्रेग्नेंट थीon 5 February 2026 at 20:17
मुंबई के कफ परेड इलाके में एक 20 साल की मूक-बधिर युवती से रेप मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। युवती के आसपास रहने वाले जिन 17 लोगों के DNA सैंपल लिए गए थे, उनमें उसके पिता का ही DNA मैच हुआ है। यह मामला सितंबर 2025 में सामने आया था, जब युवती ने अपनी दादी से पेट दर्द की शिकायत की थी। इशारों के जरिए उसने पेट में अजीब हरकत महसूस होने की बात बताई। इसके बाद उसे मुंबई के कामा एंड अल्बलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है। मार्च से सितंबर 2025 के बीच हुआ था रेप अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का अबॉर्शन करा दिया गया था। हालांकि, उसके भ्रूण का DNA सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया। 27 जनवरी को फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई। इसमें पिता के DNA और भ्रूण से लिए गए सैंपल के बीच मिलान की पुष्टि हुई। इसके बाद 3 फरवरी को पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि रेप की घटनाएं मार्च से सितंबर 2025 के बीच हुईं। पिता ने FIR दर्ज कराने से इनकार किया था मामले में 22 सितंबर 2025 को औपचारिक केस दर्ज किया गया था। शुरुआत में युवती के बोल और सुन न पाने की वजह से बयान दर्ज करने में दिक्कत आई। पुलिस ने उसके पिता से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के यौन शोषण से इनकार किया था। हालांकि, पिता अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसने FIR दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया। काउंसलिंग के बाद युवती ने शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, वह पिता या किसी अन्य आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। तस्वीरों के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तारी हुई थी पुलिस ने उसे कई लोगों की तस्वीरें दिखाईं। फिर उसके हावभाव के आधार पर एक 16 साल के लड़के और एक 32 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान कुल 17 संदिग्धों के DNA और बल्ड सैंपल लिए गए। इनमें पीड़ित का पिता, परिवार के सदस्य और पड़ोसी शामिल थे, जो पीड़ित से अक्सर मिलते थे। अब DNA रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस यह जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। महिलाओं पर अपराध मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने अक्टूबर 2025 में साल 2023 के दौरान देश में हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसके मुताबिक, यूपी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां महिलाओं से मारपीट, रेप और हत्या की घटनाएं होती हैं। टॉप 5 की लिस्ट में राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश भी शामिल है। ---------------------------- मुंबई की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई में लिफ्ट में फटे गैस से भरे गुब्बारे, VIDEO:लिफ्ट में मौजूद महिला और व्यक्ति आग में घिरे मुंबई की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में बुधवार को गुब्बारे फटने से आग लग गई। लिफ्ट में पहले एक महिला और फिर एक व्यक्ति गुब्बारे लेकर घुसता है। इसके बाद अचानक से गुब्बारों में ब्लास्ट हो जाता है। पुलिस ने बताया कि आग से आदमी और महिला को चोटें आई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- हरिद्वार में विसर्जित की गईं अजित पवार की अस्थियां:NCP के युवा नेता ने गंगा में की प्रवाहित; महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश में हुआ था निधनon 5 February 2026 at 04:24
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियों को आज गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे थे और उन्होंने ही वैदिक विधि-विधान के साथ विसर्जन कराया। इस दौरान एनसीपी के कई नेता मौजूद रहे, जबकि पवार परिवार का कोई सदस्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। यह विसर्जन एक बड़ी अस्थि कलश यात्रा की शुरुआत है, जो देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों और नदियों से होकर गुजरेगी। एनसीपी के कार्यकर्ताओं के मुताबिक यह यात्रा लगभग 14 राज्यों में जाएगी, जहां कार्यकर्ता अस्थि कलश के साथ पहुंचकर विधिपूर्वक विसर्जन करेंगे। अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इस हादसे में उनके साथ दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 5 लोगों की जान गई थी। विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से पहले गिर गया था और उसमें आग लग गई थी। अस्थि विसर्जन से जुड़ी PHOTOS… देशभर के प्रमुख तीर्थों और नदियों में होगा विसर्जन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुताबिक, अजित पवार की अस्थियों को देश की प्रमुख नदियों और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर विसर्जित किया जाएगा, ताकि देशभर के समर्थक अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। उत्तराखंड के हरिद्वार में विसर्जन के बाद अस्थि कलश यात्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (संगम) और वाराणसी (मणिकर्णिका घाट) पहुंचेगी। इसके बाद बिहार की राजधानी पटना में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा आगे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड होते हुए तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाएगी। इस दौरान लगभग 14 से ज्यादा राज्यों में शोक सभाएं और प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विमान हादसे में हुआ था निधन अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। विमान रनवे से पहले गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में अजित पवार के साथ दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई थी। हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें विमान को गिरते हुए देखा गया। राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। उनके दोनों पुत्र पार्थ पवार और जय पवार ने मुखाग्नि दी थी। इस दौरान हजारों की संख्या में आम नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। अजित के बाद उनकी पत्नी को सियासत की नई जिम्मेदारी अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने हाल ही में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अजित पवार की मौत के तीन दिन बाद एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना गया। इसके बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। डिप्टी सीएम बनने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। सरकार में उन्हें राज्य उत्पादन शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास/औकाफ विभाग सौंपे गए हैं। ------------ ये खबर भी पढ़ें… अजित पवार लियरजेट–45 प्लेन में सवार थे:VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस हादसे में चार और लोगों की जान गई। हादसा तब हुआ जब उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। (पढ़ें पूरी खबर)
- हरियाणा सरकार अपने विमान-हेलिकॉप्टरों का अपग्रेडेशन कराएगी:महाराष्ट्र डिप्टी CM के निधन के बाद अलर्ट, लेटेस्ट मैनुअल के लिए कंपनियों से टेंडर मांगेon 4 February 2026 at 23:30
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। हरियाणा सरकार अपने विमान और हेलिकॉप्टरों के बेड़े को सुरक्षित और अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। हरियाणा के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने अपने विमानों और हेलिकॉप्टरों के संचालन और रखरखाव के लिए नए और अपडेटेड तकनीकी मैनुअल तैयार करने के लिए एक टेंडर जारी किया है। इसके लिए सरकार ऐसी कंपनियों से संपर्क कर रही है जो भारत में एयर ऑपरेटरों को अपनी सेवाएं दे चुकी हों और जिनके पास नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से मैनुअल मंजूर कराने का पिछला अनुभव हो। सरकार ने कंपनियों से 9 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। अगले दिन टेंडर खोले जाएंगे। 31 मार्च 2005 को हरियाणा के तत्कालीन मंत्री ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह का उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। हालांकि, वह हेलिकॉप्टर निजी था। अब जानिए सरकार की क्या तैयारी…. महाराष्ट्र के घटनाक्रम को देखते हुए ये 6 बदलाव होंगे… 1. ब्लैक बॉक्स और इमरजेंसी लैंडिंग: टेंडर में स्पष्ट रूप से 'एयरक्राफ्ट सर्च प्रोसीजर चेकलिस्ट' तैयार करने की बात कही गई है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो तब काम आती है जब कोई विमान लापता हो जाता है या दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। सरकार अब हर एक विमान के लिए अलग और सटीक सर्च चेकलिस्ट बनवा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। 2. खराब मौसम से लड़ने की नई तकनीक: सरकार अपने पुराने विमानों के लिए भी परफॉर्मेंस बेस्ड नेविगेशन (PBN) का अप्रूवल मांग रही है। सरल शब्दों में कहें तो, यह तकनीक उपग्रह की मदद लेती है। अजीत पवार के हादसे में खराब विजिबिलिटी एक बड़ा कारण मानी जा रही है। इस तकनीक के आने से हरियाणा के वीआईपी विमान घने कोहरे या खराब मौसम में भी बिना किसी जोखिम के सटीक लैंडिंग कर पाएंगे। 3. पेपरवर्क की जगह डिजिटल सुरक्षा: आमतौर पर सरकारी मैनुअल पुरानी फाइलों में दबे रह जाते हैं, लेकिन इस टेंडर में रखरखाव और संशोधन पर विशेष जोर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब सुरक्षा नियम केवल कागजों तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें DGCA के नियमों के साथ 'रियल-टाइम' में अपडेट किया जाएगा। 4. एमएसएमई को मौका: विमानन के काम बड़ी विदेशी कंपनियों को मिलते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार के टेंडर में MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) को बयाना राशि (EMD) और टेंडर फीस में छूट दी गई है। सरकार विमानन सुरक्षा जैसे संवेदनशील काम में स्थानीय और विशेषज्ञ भारतीय कंपनियों व स्टार्टअप्स को मौका देना चाहती है। 5. विमानों की थ्री लेयर सुरक्षा: टेंडर में केवल एक नहीं, बल्कि तीन प्रमुख विभागों के मानकों को पूरा करने की शर्त है: पहला, DGCA, जो उड़ान की सुरक्षा के लिए है। दूसरा, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, जो विमान की सुरक्षा (आतंकी खतरे या अपहरण) के लिए है, और तीसरा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, जो प्रशासनिक नियमों के लिए है। 6. विमानों की आंतरिक खामी: टेंडर में सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) मैनुअल का उल्लेख है। यह किसी विमान के हेल्थ कार्ड जैसा होता है। यह सिस्टम यह भविष्यवाणी करने में मदद करता है कि भविष्य में विमान के किस हिस्से में खराबी आ सकती है, ताकि हादसे से पहले ही उसे बदला जा सके। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। 28 जनवरी की सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पढ़ें पूरी खबर…
- 'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलानon 7 February 2026 at 18:33
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
- Watch: नोरा फतेही के डांस ने लूटी महफिल, बादशाह की आवाज ने बांधा समा... टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरमनी में खूब जमा रंगon 7 February 2026 at 18:17
नोरा के डांस और बादशाह की आवाज ने लूटी महफिल... टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरमनी में जमा रंग
- 'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईनाon 7 February 2026 at 17:57
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
- भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानीon 7 February 2026 at 17:41
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
- सपा विधायक पूजा सरोज पर 15000 रुपये में लाइट बेचे जाने का आरोप, कार्यकर्ताओं में नाराजगीon 7 February 2026 at 17:39
सपा विधायक पूजा सरोज पर 15000 रुपये में लाइट बेचे जाने का आरोप, कार्यकर्ताओं में नाराजगी
CNN.com - RSS Channel - App International Edition CNN.com delivers up-to-the-minute news and information on the latest top stories, weather, entertainment, politics and more.
- Trump pleads not guilty to 34 felony countson 8 February 2026 at 04:16
- READ: Trump indictment related to hush money paymenton 8 February 2026 at 04:16
- Russian authorities detain suspect over St. Petersburg cafe blaston 8 February 2026 at 04:16
- Hundreds of millions at risk from Chinese shopping app malwareon 8 February 2026 at 04:16
- The haunting Masters meltdown that changed Rory McIlroy's careeron 9 April 2024 at 15:25
Slumped on his club, head buried in his arm, Rory McIlroy looked on the verge of tears.
